logo

नहीं रहें नेताजी : मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर पैतृक गांव सैफई के लिए रवाना, कल 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर पैतृक गांव सैफई के लिए रवाना, कल 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

डेस्क:
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का आज सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल(Medanta Hospital) निधन हो गया है। बीते कई दिनों से तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। उनके पार्थिव शरीर को मेदांता अस्पताल से बाहर निकाल चुका है। उनके शव के साथ अखिलेश यादव और पूरा परिवार भी मौजूद है। उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव सैफई (ancestral village Saifai) ले जाया जा रहा है। कल 3 बजे सैफई में अंतिम संस्कार होगा।

आईसीयू में भर्ती थे मुलायम सिंह
मेदांता अस्पताल ने अपने बुलेटिन में बताया कि, उनका इलाज किया जा रहा था लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा था। जिस कारण लगातार जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं। यादव फिलहाल आईसीयू में भर्ती थे, और विशेषज्ञों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी। दरअसल, समाजवादी पार्टी के संरक्षक बीते 22 अगस्त से अपने नियमित मेडिकल चेकअप और परीक्षाओं के लिए इलाज करा रहे थे। दो अक्टूबर को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।

अमित शाह पहुंचे मेदांता
गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को मेदांता पहुंचे। उन्होंने वहां मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। साथ ही अखिलेश यादव समेत पूरे परिवार को ढांढस बंधाया। मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्री मेदांता में करीब आधे घंटे रूके। वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी सोमवार को गुजरात के भरुच में जनसभा कर रहे थे। यहां भी उन्होंने सबसे पहले मुलायम सिंह यादव को याद किया। उन्होंने जनसभा में करीब 7 मिनट तक मुलायम सिंह को याद किया और उनकी बातें करते रहें।